बड़ा हादसा! कॉलेज की बिल्डिंग भरभराकर गिरी, मलबे में दबा PAC जवान, रेस्क्यू कर बचाया
धनोरी में अमृत लॉ कॉलेज की बिल्डिंग भरभराकर गिरी,मलबे में दबा PAC जवान
रुड़की के पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र के धनोरी में अमृत लॉ कॉलेज में बड़ा हादसा हो गया। कॉलेज परिसर में ठहरी पीएसी प्लाटून के दौरान बाथरूम की ओर बनी बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में एक पीएसी जवान मलबे में दब गया जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों व पीएसी जवानों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद जवान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घायल जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। धनोरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज परिसर में बनी बिल्डिंग का एक हिस्सा तेज आवाज के साथ भरभराकर नीचे आ गिरा।
बताया जा रहा है कि कॉलेज परिसर में पीएसी की प्लाटून ठहरी हुई थी और हादसे के दौरान बाथरूम की ओर बने हिस्से में पीएसी जवान आदिल मौजूद था। बिल्डिंग का हिस्सा गिरने के बाद जवान के मलबे में दबने की सूचना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही कलियर कोतवाल कमल मोहन भंडारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू कराया गया। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों और पीएसी के जवानों की मदद से मलबा हटाना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद जवान आदिल को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
हादसे में घायल जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे तत्काल उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके का निरीक्षण कर घटना के कारणों और परिस्थितियों की जानकारी जुटाई। फिलहाल घायल पीएसी जवान का उपचार जारी है। पुलिस और प्रशासन की टीम हादसे की पूरी जानकारी जुटाने में लगी हुई है।



