उत्तराखंड

उत्तराखंड कांग्रेस में फिर अंदरूनी कलह! हरीश रावत की यात्रा पर सैलजा का ऐतराज

हरीश रावत की जनसंवाद यात्रा पर सैलजा की आपत्ति

रिपोर्टर अमित कुमार 

उत्तराखंड कांग्रेस में चुनाव से पहले एक बार फिर अंदरूनी खींचतान सामने आई है। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की जनसंवाद यात्रा पर आपत्ति जताई है। सैलजा ने रावत को पत्र लिखकर कहा है कि यात्रा को लेकर न तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और न ही उनसे कोई चर्चा की गई। उन्होंने चुनाव से कुछ महीने पहले पार्टी के समानांतर किसी कार्यक्रम को कांग्रेस के हित में नहीं बताया है।
कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने हरीश रावत को लिखे पत्र में यात्रा को लेकर नाराजगी जाहिर की है सैलजा के मुताबिक, उन्हें रावत की यात्रा की जानकारी मिली, लेकिन इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी या प्रभारी स्तर पर कोई चर्चा नहीं हुई सैलजा ने रावत के हालिया बयानों को भी विवादास्पद बताते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और ऐसे समय में कांग्रेस को एकजुट होकर चुनाव की तैयारी करनी चाहिए। पार्टी का फोकस संगठन को मजबूत करने और सामूहिक रणनीति पर होना चाहिए।

सैलजा ने साफ तौर पर रावत से ऐसे अलग कार्यक्रमों के साथ आगे नहीं बढ़ने को कहा है। प्रभारी के इस पत्र के बाद कांग्रेस के भीतर समन्वय और नेतृत्व को लेकर चल रही खींचतान फिर सुर्खियों में आ गई है अब सवाल यही है कि क्या हरीश रावत अपनी जनसंवाद यात्रा को आगे बढ़ाएंगे, या प्रदेश प्रभारी की आपत्ति के बाद पार्टी नेतृत्व के साथ समन्वय बनाकर आगे की रणनीति तय करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button