श्रावण मास में गूंजेगा हर-हर महादेव: शिवसेना करेगी सातों नाथ मंदिरों में महाआरती

बरेली सतेन्द्र प्रताप सिंह
शिवसेना का महाआरती कार्यक्रम 19वें वर्ष में प्रवेश,, महाआरती एवं सप्तनाथ जलाभिषेक परिक्रमा का 13 जुलाई से आरती के साथ श्रावणमास कार्यक्रम का शुभारंभ,, बरेली।
हिंदुत्व एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से शिवसेना, नाथ नगरी बरेली द्वारा वर्ष 2007 से आयोजित की जा रही सात नाथ प्रथम महाआरती का 19वां आयोजन 13 जुलाई सोमवार सायं 6:30 बजे बाबा अलखनाथ मंदिर से प्रथम महाआरती के बाद श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को सातों नाथ मंदिरों में क्रमवार महाआरती आयोजित की जाएगी।
एवं अंतिम सोमवार को इसका समापन होगा प्रदेश सचिव राजीव पांडे जी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण मास के तीसरे सत्रह अगस्त दिन सोमवार को पारंपरिक सप्तनाथ जलाभिषेक परिक्रमा का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें शिवसेना के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में शिवभक्त सम्मिलित होकर सातों नाथ मंदिरों की परिक्रमा एवं जलाभिषेक करेंगेशिवसेना जिला प्रमुख दीपक पाठक ने समस्त शिवभक्तों, सनातन धर्मावलंबियों एवं संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे महेश पंडित सूर्यांश मिश्रा हरिओम गौतम अनिल मोहन सक्सेना प्रखर पाठक विश्व प्रताप सिंह ने सहयोग प्रदान करने के साथ आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।
https://www.instagram.com/reel/Dapbb0LzawV/?igsh=YnptY3kyeDgybjQ=


