बॉलीवुड

आखिर ‘श्री रामभूमि’ में कौन बने हैं अनुपम खेर? खुद किया खुलासा

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी आगामी फिल्म ‘श्री रामभूमि’ से अपना पहला लुक साझा करते हुए बताया कि वह फिल्म में अशोक सिंघल का किरदार निभा रहे हैं। सफेद कुर्ता-पायजामा, अंगोछा और माथे पर तिलक वाले उनके लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

यह भी देखें 👇

https://www.instagram.com/reel/DahrZ4lTRjD/?igsh=Mzc0c2JxemI2aHA4

अनुपम खेर ने कहा कि अशोक सिंघल जैसे ऐतिहासिक व्यक्तित्व का किरदार निभाना उनके लिए सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने इस भूमिका को पूरी ईमानदारी से निभाने का वादा किया और प्रशंसकों से आशीर्वाद व शुभकामनाएं मांगीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button