मकान कब्जाने की नीयत से प्रताड़ना का आरोप, विधवा महिला ने पुलिस से लगाई गुहार

सतेन्द्र प्रताप सिंह
विधवा महिला के साथ बेटा बहू करते हैं मारपीट,, जान से मारने की धमकी,, थाना बारादरी पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में महिला सोनिया मसीह ने बताया कि वह संजय नगर के गोपालनगर में रहती है।
मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन कर रही है पति संदीप मसीह की छह महीने पहले हार्टअटैक से मृत्यु हो गई थी सोनिया का बड़ा पुत्र फ्रांसिस ईनीस उर्फ बाबू और उसकी पत्नी शिल्पी ईनीस प्रार्थनी के साथ गाली गलौज अभद्रता मारपीट करते हैं मकान में से निकालने की कोशिश कर चुके हैं।
दिन शनिवार तारीख तीन जुलाई सुबह नौ बजे विपक्षी फ्रांसिस और उसकी पत्नी शिल्पी प्रार्थनी के साथ अकारण ही गाली गलौज हाथपाई करने लगे महिला ने किसी प्रकार भागकर अपनी जान बचाई मामले में पीड़ित महिला थाना बारादरी पुलिस को विपक्षियों के खिलाफ कार्यवाही को प्रार्थना पत्र देकर न्याय को गुहार लगाई है।
महिला को अंदेशा है कि मकान पर कब्जा करने की नीयत के चलते बेटा बहू कभी भी उसके साथ किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं चौकी मॉडल टाऊन पुलिस थाना बारादरी इस मामले को पारिवारिक विवाद बताकर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है।
मामले में पीड़िता कई बार लिखित तहरीर दे कर शिकायत कर चुकी है महिला ने कार्यवाही की मांग की है



