अशोक केशिव किक्रेट मेमोरियल टूर्नामेंट में सोमवार को फाइनल मुकाबले खेलेगी अटैक कल्ब त्रियुगीनारायण व शेरसी बडासू होगा रोमांचक मुकाबला

अशोक केशिव किक्रेट मेमोरियल टूर्नामेंट में सोमवार को फाइनल मुकाबले खेलेगी अटैक कल्ब त्रियुगीनारायण व शेरसी बडासू होगा रोमांचक मुकाबला
हरीश चन्द्र ऊखीमठ
खबर है ऊखीमठ ब्लॉक से आपको बता दें कि अमर शहीद स्वर्गीय अशोक केशिव किक्रेट मेमोरियल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अटैक कल्ब त्रियुगीनारायण व शेरसी बडासू के बीच सोमवार को खेला जाएगा बता दें कि रविवार को अशोक केशिव किक्रेट मेमोरियल टूर्नामेंट के ओंकारेश्वर स्पोर्ट्स ग्राउंड में दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए जिससे पहला मुकाबला राम लखन सीतापुर व शेरसी बडासू टीम के बीच खेला गया जिसमें शानदार विजय हासिल की शेरसी बडासू टीम ने और फाइनल में प्रवेश किया।
वहीं पहले सेमीफाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री शैलपुत्री ऐश्वर्या रावत के प्रतिनिधि पूर्व प्रधान संदीप पुष्पवान व मण्डल अध्यक्ष दलबीर सिंह नेगी द्वारा शिरकत की गई जिसमें पूर्व प्रधान संदीप पुष्पवान ने दोनों टीमों को बधाई व शुभकामनाएं दी गई और कमेटी द्वारा शानदार किक्रेट टूर्नामेंट के आयोजन के लिए सभी कमेटी के पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।
अशोक केशिव किक्रेट मेमोरियल टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 भाई हाई फाई चोपता और अटैक कल्ब त्रियुगीनारायण के बीच खेला गया जिसमें शानदार जीत हासिल की अटैक कल्ब त्रियुगीनारायण ने वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैच के बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य त्रियुगीनारायण वार्ड व प्रदेश मंत्री अमित मैखडी द्वारा शिरकत करते हुए दोनों टीमों को शुभकामनाएं व बधाई दी गई।
प्रदेश मंत्री व जिला पंचायत सदस्य त्रियुगीनारायण वार्ड अमित मैखडी ने कहा क्षेत्र के युवाओं को खेल के साथ पढाई व अपने रोजगार पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी करना इतनी जरूरी है हमें ऐसा बनना है जो अपने आप नौकरी करने के साथ किसी और व्यक्ति को नौकरी दे वही किक्रेट टूर्नामेंट में कोमेट्री हरीश चन्द्र सोहन चुनियाल, शिव प्रसाद त्रिवेदी द्वारा किया गया।
इस मौके पर अशोक केशिव के बड़े भाई प्रमोद केशिव, कमेटी के अध्यक्ष गणेश वर्मा, कोषाध्यक्ष रिशित शैव, केलाश, अकित रावत, नागेन्द्र शैव संरक्षण पूर्व सभासद रविन्द्र सिंह रावत, सामाजिक कार्यकर्ता देवेन्द्र प्रसाद, दलबीर रावत, विजेन्द्र नेगी, समेत समस्त खिलाडी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे



