उत्तराखंड

दुग्ध गोष्ठी से आत्मनिर्भरता की ओर कदम, लालकुआं में 300 से अधिक दुग्ध उत्पादकों को मिली नई ऊर्जा

7फरवरी 2026

गोष्ठी से दुग्ध उत्पादकों को मिली सजगता, प्रतिबद्धता और आत्मनिर्भरता की नई ऊर्जा

लालकुआं नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा दुग्ध उत्पादकों को सजग, प्रतिबद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भव्य गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने की। गोष्ठी में क्षेत्र की 7 दुग्ध समितियों से जुड़े 300 से अधिक दुग्ध उत्पादकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देशानुसार राज्य सरकार दुग्ध उत्पादकों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने दुग्ध उत्पादकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

गोष्ठी के दौरान अधिक दुग्ध क्रय करने वाले 80 दुग्ध उत्पादकों को बोनस के रूप में पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के चलते कार्यक्रम स्थल पर उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मक वातावरण देखने को मिला, जिससे दुग्ध उत्पादकों का मनोबल और अधिक सुदृढ़ हुआ।

मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध संघ का मुख्य उद्देश्य केवल दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक दुग्ध उत्पादक को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। यह दुग्ध संघ का संकल्प है। उन्होंने बताया कि गोष्ठी के दौरान दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।

कार्यक्रम गहना, दरमोली, पोखरी, पंगराड़ी, भदोठी, शशबनी एवं अनूपरपा दुग्ध समितियों के अध्यक्ष-सचिव सहित बड़ी संख्या में दुग्ध संघ के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं दुग्ध उत्पादक कार्यक्रम में मौजूद रहे। गोष्ठी में जनप्रतिनिधियों, दुग्ध संघ प्रभारी एवं ग्राम प्रधानों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को और भी सफल व सार्थक बनाया ।

कार्यक्रम में सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रशासन/विपणन प्रबंधक संजय भाकुनी, पी एंड आई सुभाष बाबू, पूर्व विधायक भीमताल दान सिंह भंडारी, एफ. ओ. शांति कोरंगा , दीपक असगोला, हरीश आर्या, पशु चिकित्सक बिमल भट्ट, महिला डेयरी प्रभारी गीता ओझा, मार्ग प्रभारी नीमा शाह एवं रेखा आर्या, ग्राम प्रधान सीमा आर्या, गोदावरी देवी (दरमोली), सुरेश चंद्र बहुगुणा, विनोद भट्ट, जिला पंचायत सदस्य ज्योति आर्या, ब्लॉक प्रमुख दीपक कुमार, भावना आर्या तथा के.डी. रुताली सहित दुग्ध उत्पादक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button