उत्तराखंड

होटल–ढाबों में शराब परोसने वालों के खिलाफ लालकुआँ पुलिस का अभियान

लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत होटल, ढाबों में ग्राहकों को शराब पिलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त हो गई है।

कोतवाली पुलिस ने होटलों में ग्राहकों को शराब पिलाने वालों को कड़ी चेतावनी के बडी कार्यवाई की है। इसी के चलते पुलिस ने सोमवार शाम को होटल, ढाबो और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया।

जिसके तहत 10 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस की एकाएक कार्रवाई से होटल संचालकों में हडृकंप मचा रहा।

बताते चले कि लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने-पिलाने पर रोक तथा शराब की अवैध तस्करी को रोकने के लिए पुलिस ने पूरे कोतवाली क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया।

पुलिस ने बिन्दुखत्ता स्थित काररोड,वीआईपी गेट, ट्रांसपोर्ट नगर, हल्दूचौड सहित कई क्षेत्रों के होटलों व ढाबों में छापेमारी की। इस दौरान सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हंगामा काट रहे 10 लोगों का चालान कर करीब 3 हजार रुपये वसूले। यहाँ छापेमारी अभियान लालकुआँ कोतवाल बृजमोहन राणा के नेतृत्व में चला। इस मौके कोतवाल बृजमोहन राणा ने व्यापारियों से नगर में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को कहा। होटल व ढाबों में शराब पिलाने पर पूरी तरह से रोक लगाने को कहा।

उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यापारी इस तरह के कार्य करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट, कांस्टेबल चन्द्रशेखर मल्होत्रा, आनन्दपूरी, कमल बिष्ट सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button