उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

शांति भंग करने पर पोखरी पुलिस ने किया व्यक्ति को गिरफ्तार…

संवादाता : विनय उनियाल,

देहरादून : शांति भंग करने वाले व्यक्ति को पोखरी पुलिस ने किया गिरफ्तार प्रकाश चौधरी (उम्र 45 वर्ष), निवासी ग्राम चोपड़ा (हाल निवासी पोखरी कस्बा), द्वारा अपनी पत्नी के साथ बल्ली तिराहा, पोखरी में सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौज कर, सड़क पर जोर-जोर से चिल्लाते हुए शांति व्यवस्था भंग की जा रही थी।

सूचना मिलते ही थाना पोखरी पुलिस मौके पर पहुंची। प्रकाश चौधरी को समझाने का प्रयास किया गया, परंतु उसने शांत रहने के बजाय और अधिक हंगामा कर क्षेत्र की शांति को बाधित किया।

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए लागू आदर्श आचार संहिता एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु, प्रकाश चौधरी को मौके से ही धारा 126/135/170 BNSS के अंतर्गत गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button