उत्तराखंड

अंबेडकर नगर में शोक की लहर, वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार के बड़े भाई किशोर कुमार का आकस्मिक निधन

रिपोर्ट गौरव गुप्ता।

नगर के लिए अत्यंत दुःख की खबर है, यहां निवास करने वाले किशोर कुमार जोकि नगर के वरिष्ठ पत्रकार के बड़े भाई थे, का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन के समाचार से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। यहां अंबेडकर नगर वार्ड नंबर एक निवासी एवं नगर के वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार के बड़े भाई किशोर कुमार (55) का शनिवार तड़के दिल्ली में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई।

बताया गया कि किशोर कुमार प्रातः मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ। परिजन उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

किशोर कुमार अपने पीछे पत्नी, दो पुत्रों सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। वह वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार के सबसे बड़े भाई थे। पिता अशोक कुमार के निधन के बाद किशोर कुमार ने परिवार के अभिभावक के रूप में अपने छोटे भाई मुकेश कुमार का मार्गदर्शन और देखभाल की थी। उनके निधन से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है।

स्वर्गीय किशोर कुमार का पार्थिव शरीर शनिवार देर रात दिल्ली से लालकुआं स्थित उनके आवास पर लाया जाएगा। रविवार प्रातः 11 बजे नगर के मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button