19 जुलाई को बाजार में 20 जुलाई की तारीख वाला पनीर! आंचल डेयरी की बड़ी लापरवाही पर उठे सवाल

लालकुआँ नैनीताल दुग्ध संघ की बड़ी लापरवाही-19 जुलाई को ही बाजार में बिक रहा ’20 जुलाई’ की तारीख वाला पनीर ।
रिपोर्ट गौरव गुप्ता।
लालकुआं उत्तराखण्ड की सबसे नैनीताल दुग्ध संघ (आंचल डेयरी) एक बार फिर विवादों में है। ताजा मामला उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ का सामने आया है जहाँ 19 जुलाई को ही बाजारों में '20 जुलाई' की पैकेजिंग तिथि (Manufacturing Date) वाला पनीर बेचा जा रहा है।
इस घटना ने डेयरी प्रबंधन की गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बताते चले कि आज बिन्दुखत्ता सहित लालकुआँ मुख्य बाजार में पनीर बिक रहा है जिसमें उत्पाद पर मैन्युफैक्चरिंग डेट '20 जुलाई' अंकित है जबकि आज केवल 19 जुलाई है।
*उपभोक्ता सुरक्षा का उल्लंघन
खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार, गलत तिथि अंकित करना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह उपभोक्ताओं को गुमराह करने जैसा है।
प्रशासन की चुप्पी
इस मामले ने स्थानीय लोगों में रोष पैदा कर दिया है। लोग अब यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या डेयरी के रिकॉर्ड में हेराफेरी की जा रही है या यह महज एक तकनीकी चूक है?

उपभोक्ताओं का कहना है कि भरोसेमंद ब्रांड होने के नाते आंचल डेयरी से ऐसी लापरवाही की उम्मीद नहीं थी। फिलहाल, इस मामले पर दुग्ध संघ के जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। वही पनीर को लेकर बाजार गर्म है लोग तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं



