Uncategorized

आयोध्या राममंदिर और बद्रीनाथ मदिंर में हुई चढ़ावा चोरी की घटना को पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण”बोले “जल्द होगी बड़ी कार्रवाई

स्लग, आयोध्या राममंदिर और बद्रीनाथ मदिंर में हुई चढ़ावा चोरी की घटना को पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण”बोले “जल्द होगी बड़ी कार्रवाई।

रिपोर्टर गौरव गुप्ता। लालकुआँ

लालकुआँ आयोध्या राममंदिर आन्दोलन के दौरान 15 दिन अल्मोड़ा जेल में बंद रहे लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एंव पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने आयोध्या राममंदिर और बद्रीनाथ मंदिर में हुई कथित चोरी को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि राममंदिर और बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मंदिरों में ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिएं।

उन्होंने कहा कि दोनों मदिंरों में चोरी पकड़ी गई है जिसकी एसआईटी जांच जारी है और जो भी दोषी है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आयोध्या राममंदिर हो या बद्रीनाथ दोनों ही प्रकरण में भाजपा सरकार बड़ी कार्रवाई करेगी। कोई भी दोषी बच नही पाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद दोनों ही प्रकरण पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। और इस मामले में जल्द ही बड़ी कार्रवाई देश के सामने आएगी।

उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका काम सिर्फ सरकार के खिलाफ बोलना है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल अपने अंदर चल रही गुटबाजी पर ध्यान नही दे रहे हैं और लोगों को धर्म के आधार पर बांटने का काम कर रहे हैं। इसके विपरीत भाजपा सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर चल रही हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसी के साथ भेदभाव नही किया जा रहा है और सभी का विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। केन्द्र और प्रदेश सरकार देश व प्रदेश का विकास कर रहीं हैं।

उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां का जनाधार नहीं बचा है और वह लोगों को जाति-धर्म में बाटकर देश और प्रदेश का माहौल खराब करना चाहती हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता जानती हैं कि केवल भाजपा ही विकास करा सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button